Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री विधानसभा में बिना तैयारी के आते हैं और सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि युवा विधायक पूरी तैयारी के साथ सवाल उठाते हैं, लेकिन मंत्री उनका सही जवाब तक नहीं दे पाते। जूली ने यह भी कहा कि मंत्री हर मुद्दे पर पर्ची का इंतजार करते हैं, जिससे यह साफ होता है कि सरकार में किसी भी तरह की तैयारी नहीं है।

कांग्रेस के नए विधायकों की सराहना करते हुए जूली ने कहा कि पहले बार विधानसभा में पहुंचे विधायकों ने मजबूती से अपनी बात रखी और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आंकड़ों के साथ अपना पक्ष रखा।
जैसे सत्ता में हैं, वैसे बोलते रहेंगे
जूली ने कहा कि सत्ता पक्ष केवल बड़े-बड़े दावे और वादों की बात करता है। जाति और धर्म के मुद्दे उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है। मंत्री सवालों का जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं, और विधानसभा में कोई भी मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है।
मंत्री बिना तैयारी के जवाब देते हैं
जूली ने कहा कि जब विधानसभा चलती है, तो हर सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाता है, ताकि उनका समाधान हो सके। मंत्री अनर्गल जवाब देते हैं और बिना तैयारी के सवालों का सामना करते हैं। यह दर्शाता है कि सरकार खुद ही नहीं जानती कि क्या कहना है।
मंत्रियों के पास न तो स्वीकृति है, न ही आश्वासन
जूली ने कहा कि मंत्री न तो स्वीकृति दे पा रहे हैं, न ही किसी आश्वासन का पालन कर रहे हैं। पिछले निर्देश भी अधूरे पड़े हुए हैं। धर्मांतरण पर नए बिल को लेकर जूली ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर पहले से ही कानून है और यह बिल केवल सुर्खियां बटोरने और लोगों को भ्रमित करने के लिए लाया गया है।
आज की जनसुनवाई में जूली ने प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताई और विधानसभा में उनकी आवाज उठाने की अपील की। संविदा कर्मचारियों और युवाओं ने भी अपनी समस्याओं को विधानसभा में उठाने की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- जे.आर. दानी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 10वीं-12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 75 विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र और 5-5 हजार रुपये का चेक
- ममता बनर्जी का दावा: शुभेंदु अधिकारी ने दी घर में नजरबंद करने की धमकी, जनगणना-NRC पर भी उठाए सवाल
- टेलीग्राम पर ‘रेटिंग’ का खेल! 15 राज्यों में 35 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड, जानिए कैसे चलता था नेटवर्क
- Today’s Top News: Domino’s Pizza समेत कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, कियोस्क के जरिए ग्रामीणों से करोड़ों रुपये की ठगी, CG के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Haryana Top News : हरियाणा में ₹66 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, मुंबई में CM सैनी का बड़ा रोडशो, हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी सख्त चेतावनी समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर….

