Rajasthan News: राजस्थान दिवस इस बार 31 मार्च को नहीं बल्कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जा रहा है। इस फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा और तंज कसते हुए पूछा कि “सीएम अपना जन्मदिन तिथि के हिसाब से मनाएंगे या तारीख के?”

सरकार पर गलत परंपराएं स्थापित करने का आरोप
जूली ने सोमवार रात विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान दिवस प्रदेश का गौरव है, लेकिन इस बार सरकार इसकी तिथि बदलकर गलत परंपरा डाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हर साल इसकी तिथि बदलती रहेगी, तो विद्यार्थियों समेत आम जनता को असमंजस और परेशानी होगी।
राजस्थान दिवस समारोह का निमंत्रण नहीं मिला
टीकाराम जूली ने यह भी दावा किया कि राजस्थान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में उनसे मुलाकात की थी और कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को अब तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है।
उन्होंने मांग की कि राजस्थान दिवस को राजनीतिक दायरे से बाहर रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें भाग लेने का अवसर दिया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री या भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
पढ़ें ये खबरें
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’
- दुखद: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से मातम में बदली खुशियां
- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला
