Rajasthan News: राजस्थान दिवस इस बार 31 मार्च को नहीं बल्कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जा रहा है। इस फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा और तंज कसते हुए पूछा कि “सीएम अपना जन्मदिन तिथि के हिसाब से मनाएंगे या तारीख के?”

सरकार पर गलत परंपराएं स्थापित करने का आरोप
जूली ने सोमवार रात विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान दिवस प्रदेश का गौरव है, लेकिन इस बार सरकार इसकी तिथि बदलकर गलत परंपरा डाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हर साल इसकी तिथि बदलती रहेगी, तो विद्यार्थियों समेत आम जनता को असमंजस और परेशानी होगी।
राजस्थान दिवस समारोह का निमंत्रण नहीं मिला
टीकाराम जूली ने यह भी दावा किया कि राजस्थान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में उनसे मुलाकात की थी और कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को अब तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है।
उन्होंने मांग की कि राजस्थान दिवस को राजनीतिक दायरे से बाहर रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें भाग लेने का अवसर दिया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री या भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
पढ़ें ये खबरें
- MP भीषण सड़क हादसे में 2 मौतः ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 घायल
- Jharkhand High Court: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बेल के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज, आर्म्स एक्ट मामले में जमानत दी
- IAF चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा बयान, PAK को चेतावनी देते हुए कहा- ‘कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं’
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: सीएम साय ने खींचा खाका, बताया- अलग-अलग स्तर में सभी से करेंगी मुलाकात…
- मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: खेतों के बीच बना दिया अस्पताल, न डॉक्टर, न रास्ता, न बिजली-पानी!
