Rajasthan News: कानोता थाना इलाके में एक मकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि नरेश और उसके बाउंसरों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अब तक ना तो उसकी एफआईआर दर्ज हुई है और ना ही आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की है. जिस समय यह वारदात हुई उस दौरान पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई है.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रौनक विहार रघुनाथपुरा रोड कानोता निवासी गंगा सहाय बैरवा ने थाने में रिपोर्ट दी है. इसमें बताया कि 2 मई को रात 9.52 पर प्रताप नगर निवासी नरेश ने फोन उठाते ही उसे गालियां देते हुए कहा कि आज तेरा आखिरी दिन है. सब जलाकर खाक कर दूंगा. यह कहकर फोन काट दिया. रात करीब 10.30 बजे बेटा दिलकुश पास में स्थित एक शादी समारोह से लौट कर आया. मेन गेट का ताला लगाकर वह लोग सोने की तैयारी कर रहे थे.
इसी दौरान काले रंग की एसयूवी गाड़ी में आए नरेश अग्रवाल और उसके बाउंसर कार को घर के पास तिरोह पर खड़ी करके आए. इस दौरान सफेद रंग का गमछा डाले व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर मकान को आग लगा दी. धुआं निकलता हुआ देख कर गंगासहाय और उनके परिवार ने छत पर जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी. इस पर उन्होंने किसी तरह आग को काबू पाया. आग में उसकी बाइक जल गई. पीड़ित का कहना है कि वह एक साल से एससीएसटी एक्ट के तहत सुरक्षा मांग रहे है. अगर सुरक्षा मिल गई होती तो यह हादसा नहीं होता.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

