Rajasthan News: जयपुर। महल रोड जगतपुरा जयपुर पर आर्मी डेके उपलक्ष्य में आर्मी डे परेड-2026 का आयोजन 15 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में अनेक प्रतिरक्षित एवं गणमान्य व्यक्ति, सैन्य बल के अधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सम्मिलित होंगे।

जयपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे आर्मी डे परेड (एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल-महल रोड तक) के लिए 9 जनवरी, 11 जनवरी, 13 जनवरी, 15 जनवरी 2026 (प्रातः छह बजे से दोपहर 12 बजे तक) को आम दर्शकों के लिए खोला गया है, जिसमें भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य, वीरता व पराक्रम का प्रदर्शन होगा। दर्शकों की बैठक व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने की तरफ है अतः डी-मार्ट सर्किल की तरफ से पुर महावीर मार्ग व केन्द्रीय विहार मार्ग की तरफ से आएं ताकि आपको असुविधा ना हो।
आर्मी डे परेड के पूर्वाभ्यास, तैयारियों एवं प्रदर्शन के मध्यनजर प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक महल रोड (जगत्पुरा) पर सामान्य यातायात का संचालन बंद (निषेध) किया गया है।
एन आरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात के संचालन निषेध होने के कारण दाएं एवं बाईं तरफ रहने वाले स्थानीय निवासी अपने गणतव्य स्थान पर आवागमन के लिए महल रोड के समानान्तर मार्गों का प्रयोग करेंगे।
खाटूश्याम सर्किल सेएनआरआई चौराहा, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को एनआरआई चौराहा से डायवर्ट कर हल्दीघाटी मार्ग, वी आईटी रोड पर संचालित किया जा रहा है। विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा से डायवर्ट कर केन्द्रीय विहार मार्ग पर संचालित होगा। यातायात का अधिक दबाव होने पर विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को विधाणी चौराहे से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की तरफ चलाया जाएगा।
राणा सांगा मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को द्वारकापुरा सर्किल, गौतम बुद्ध सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर चलाया जाएगा। गोनेर मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर चलेगा। एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाले आवासीय कॉलोनी गेट एवं छोटे रास्ते से किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजन के वाहन हल्दीघाटी मार्ग एवंराणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- CG Morning News : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल सुनेंगे समस्याएं, सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़
- बाढ़ में फाइलेरिया की दवा खाते ही 35 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी, सभी अस्पताल में भर्ती
- दुनिया से छिपाकर इजरायल ने जिसे रखा, अब भारत को देगा वही हथियार! इंटरसेप्ट करना नामुमकिन, कांप उठेगा पाकिस्तान
- बहुचर्चित सेवाधाम आश्रम मामलाः इंदौर हाईकोर्ट ने 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के दिए निर्देश, मुख्य सचिव. प्रमुख सचिव, कलेक्टर कमिश्नर को नोटिस जारी, 2 सप्ताह में मांगा जवाब

