Rajasthan News: भरतपुर. पुष्कर मेले में ट्रैफिक ड्यूटी कर शुक्रवार को लौटे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जगदीश की शनिवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

वह पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी। पत्नी और साथी सिपाहियों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साथी सिपाही हुकम सिंह ने बताया पूरा घटनाक्रम
साथी सिपाही हुकम सिंह ने बताया, जगदीश भरतपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुष्कर मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को ही वह भरतपुर लौटे थे। पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात अचानक हार्ट अटैक हुआ। उनकी पत्नी ने साथी सिपाहियों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर आरबीएम रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एसपी ने जताई संवेदना, मोर्चरी में उमड़ी भीड़
जगदीश के निधन पर एसपी दिगंत आनंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रैफिक पुलिस के कई सिपाही और कर्मचारी आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे, जहां मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
- मां नर्मदा का 11000 लीटर दूध से अभिषेक, सोना-चांदी समेत 41 टन सामग्री की दी आहुति, चर्चा में शिवानंद महाराज का यज्ञ
- सालों बाद मिला न्याय: गैंगरेप के दो आरोपियों को 20 साल की सजा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
- पत्नी की रिपोर्ट लिखाने आए पति ने थाने में खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, TI निलंबित
- CG Crime News: टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार
