Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे मंगोलाई गांव को शोक में डुबो दिया। नई मंगोलाई के पास एक नाड़ी में डूबने से एक ही पिता के चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो लड़के, अहमद और मोहम्मद, तथा दो लड़कियां, रिजवाना और शहनाज शामिल हैं, जो सभी हजूर खान के बच्चे बताए जा रहे हैं।

खेलते-खेलते नाड़ी में डूबे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, बच्चे घर के पास खेल रहे थे, जब वे नाड़ी के पास पहुंच गए। खेल-खेल में वे नाड़ी में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाड़ी में बच्चों के शव तैरते हुए मिले। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत पोखरण के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
चार बच्चों के शव जब घर पहुंचे, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरा मंगोलाई गांव गमगीन हो गया। अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया, और चिकित्सकीय कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पोखरण पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- अरपा महोत्सव में CM साय ने GPM को दी 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में शामिल करने सहित की कई घोषणाएं, 300 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
- युट्यूबर बेटी ने की पिता की हत्या, विवाद के बाद हसिया से वार कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
- CG News : घर के बाथरूम में मिली ट्यूशन टीचर की जली लाश, सुसाइड या मर्डर, जांच जारी
- PM मोदी से परिवार संग मिले मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी में आने का दिया न्योता
- कोडीन कफ सिरप केस: आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल कोर्ट में पेश, 18 फरवरी को अगली सुनवाई

