Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे मंगोलाई गांव को शोक में डुबो दिया। नई मंगोलाई के पास एक नाड़ी में डूबने से एक ही पिता के चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो लड़के, अहमद और मोहम्मद, तथा दो लड़कियां, रिजवाना और शहनाज शामिल हैं, जो सभी हजूर खान के बच्चे बताए जा रहे हैं।

खेलते-खेलते नाड़ी में डूबे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, बच्चे घर के पास खेल रहे थे, जब वे नाड़ी के पास पहुंच गए। खेल-खेल में वे नाड़ी में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाड़ी में बच्चों के शव तैरते हुए मिले। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत पोखरण के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
चार बच्चों के शव जब घर पहुंचे, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरा मंगोलाई गांव गमगीन हो गया। अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया, और चिकित्सकीय कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पोखरण पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- Bear Attack: मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
- UP Elections: भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात! मोर्चों का हुआ पुनर्गठन, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
- इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी सुसाइड नोट के आधार पर फंसाए गए 4 आरोपी दोषमुक्त, मृतक के फर्जी सिग्नेचर से खुला राज
- CG Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश
- हैवानियत की हदें पार! सिर फोड़कर बीवी की हत्या, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर घर के अंदर ही जला दी लाश
