Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी में शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। भादू रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल फलोदी ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मध्य प्रदेश से खेतों में काम करने के लिए आए थे।
मौके पर अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ईएमटी महेंद्र सिंह भाटी और पायलट मोहन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रशासन और पुलिस मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, एसडीएम पूजा चौधरी, और थानाधिकारी भंवराराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली हाईकोर्ट से संजय भंडारी को झटका, ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित करने का फैसला बरकरार
- Ambikapur Rape Murder Case: महिला के कत्ल के बाद जिला छोड़ भागा था आरोपी, पुलिस ने कोरिया से किया गिरफ्तार, 35,000 का ईनाम था घोषित
- गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, नशा तस्कर को बचाने का आरोप
- कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव मामलाः शाजापुर में 12 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात पर FIR, कांग्रेसी बोले- हम अंग्रेजों से नहीं डरे को आप से क्या डरेंगे
- हाइवे पर मौत का तांडव: डंपर ने ठेला गाड़ी को मारी जोरदार ठोकर, 3 लोगोंं की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
