Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी में शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। भादू रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल फलोदी ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मध्य प्रदेश से खेतों में काम करने के लिए आए थे।
मौके पर अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ईएमटी महेंद्र सिंह भाटी और पायलट मोहन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रशासन और पुलिस मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, एसडीएम पूजा चौधरी, और थानाधिकारी भंवराराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या समेत चार मामले दर्ज
- छात्राओं के WhatsApp ग्रुप में भेजा आपत्तिजनक वीडियो! शिक्षक पर लगे आरोप, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी
- ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर मामला दर्ज होते ही फरार हुए अमित जोगी, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस…
- घर लौटने वालों की राह हुई आसान, बिहार सरकार चलाएगी 200 से अधिक विशेष बसें, 30% डिस्काउंट के साथ बुकिंग शुरू
- सौरभ दास ने शेयर किया CM रेखा गुप्ता का पोस्ट, इससे पहले स्मृति ईरानी का भी कर चुके हैं समर्थन
