Rajasthan News: रेलवे की ओर से बाडमेर-ऋषिकेश प्रतिदिन रेलसेवा का मारवाड़ मूंडवा जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन ट्रेन नावां सिटी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया बाड़मेर-ऋऋषिकेश प्रतिदिन ट्रेन 25 जनवरी से मारवाड़ मूंडवा स्टेशन पर दोपहर 1.48 बजे आगमन व 1.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ऋषिकेश-बाडमेर ट्रेन 26 जनवरी से मारवाड़ मुंडवा स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे आगमन व 12.42 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर-दिल्ली ट्रेन 25 जनवरी से नावां सिटी स्टेशन पर रात 11.30 बजे आगमन व 11.32 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली-जोधपुर ट्रेन 26 जनवरी से नावां सिटी स्टेशन पर सुबह 4.06 बजे आगमन व 4.08 बजे प्रस्थान करेगी।
बरेली-बांदीकुई प्रतिदिन सवारी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया बरेली-बांदीकुई प्रतिदिन सवारी ट्रेन 30 जनवरी से बरेली से प्रतिदिन रात 9.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।
पढ़ें ये खबरें
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

