Rajasthan News: पर्यटन विभाग राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के बीच कोटा (हाड़ोती) में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट के लिए एमओयू साइन किया गया। यह कार्यक्रम एमआई रोड स्थित होटल गणगौर में हुआ।

2, 3 व 4 जनवरी को कोटा में हाडोती सेक्टर के पर्यटक स्थलों को प्रमोट करने के लिए ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाए, जिससे देश भर से टूर ऑपरेटर भाग लेंगे। आने वाले टूर ऑपरेटर्स को हाडोती संभाग के सभी पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पर्यटन कमिश्नर रुक्मणी रियार ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि कोटा एवं हाडोती सेक्टर में पर्यटन को बढ़ाने की अपार संभावनाओं को देखते हुए होटल फेडरेशन द्वारा दिए गए सुझाव पर ट्रैवल मार्ट को स्वीकृति दी गई है। संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव रणविजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
