Rajasthan News: अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि एक युवक द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया।

थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि यह घटना 29 मई को हुई, जब छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान समीर नामक युवक का फोन आया, जो उसे बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा था। छात्रा की मां ने बताया कि जब वे घर लौटीं और दरवाजा खोला, तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि समीर रावत नाम का युवक पिछले एक साल से उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वह उसे बदनाम करने की धमकी देता था, सोशल मीडिया की आईडी और पासवर्ड मांगता था, और मना करने पर गाली-गलौज करता था। कई बार वह घर आकर हंगामा भी मचाता था। छात्रा ने उसे कई बार ब्लॉक किया, लेकिन वह हर बार नए तरीके से उसे तंग करता रहा।
मां की शिकायत के आधार पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने आरोपी समीर रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्रा के घर के पास ही रहता है और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि छात्रा की मौत फांसी के कारण हुई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच को तेज कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी मात, सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
- इटली के म्यूजियम से तीन मिनट में तीन पेंटिग्स चोरी, कीमत लगभग 95 करोड़ : हॉलीवूड फिल्म की तरह दिया वारदात को अंजाम
- Bihar Top News Today: बिहार में नीतीश युग का अंत!फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी, राजद सांसद गिरफ्तार, पटना विश्वविद्यालय में भारी बवाल, असम की महिला मजदूर को मारी गोली, तेजस्वी का बीजेपी पर हमला, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- युवा शक्ति को संबल देता ‘नया उत्तर प्रदेश’! सीएम योगी ने 27 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के खातों में आंतरित किए 3350 करोड़ रुपये
- सूडान में सोने की खदान को लेकर हुए विवाद, बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों का बेरहमी से किया कत्ल; कई घायल
