Rajasthan News: अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि एक युवक द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया।

थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि यह घटना 29 मई को हुई, जब छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान समीर नामक युवक का फोन आया, जो उसे बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा था। छात्रा की मां ने बताया कि जब वे घर लौटीं और दरवाजा खोला, तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि समीर रावत नाम का युवक पिछले एक साल से उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वह उसे बदनाम करने की धमकी देता था, सोशल मीडिया की आईडी और पासवर्ड मांगता था, और मना करने पर गाली-गलौज करता था। कई बार वह घर आकर हंगामा भी मचाता था। छात्रा ने उसे कई बार ब्लॉक किया, लेकिन वह हर बार नए तरीके से उसे तंग करता रहा।
मां की शिकायत के आधार पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने आरोपी समीर रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्रा के घर के पास ही रहता है और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि छात्रा की मौत फांसी के कारण हुई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच को तेज कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार


