Rajasthan News: उदयपुर-गंगापुरसिटी. वंदे भारत ट्रेन की वर्किंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में जीआरपी थाना गंगापुरसिटी में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसमें पहली एफआईआर आगरा स्टाफ की ओर से गंगापुरसिटी स्टेशन पर स्टाफ के साथ मारपीट व सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर दर्ज कराई गई है.

वहीं दूसरी एफआईआर गंगापुरसिटी के गार्ड रामकेश मीना ने उसके साथ आगरा में मारपीट व कपड़े फाडऩे को लेकर कराई है. जीआरपी ने आगरा में हुई मारपीट के मामले में दी गई एफआईआर को आगरा जीआरपी को भेज दी है.
यह था मामला
वंदे भारत ट्रेन को गुरुवार को आगरा से गंगापुरसिटी लेकर आ रहे आगरा के रनिंग स्टाफ के साथ गंगापुरसिटी में अभद्रता व मारपीट कर दी गई. इसके बाद देर शाम आगरा के ईदगाह स्टेशन पर हल्टीघाटी ट्रेन में गंगापुरसिटी के गार्ड रामकेश मीना के साथ मारपीट व कपड़े फाडऩे का मामला सामने आया. ऐसे में दोनों पक्षों की ओर से जीआरपी थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं.
आगरा स्टाफ की ओर से गंगापुरसिटी में मारपीट व कपड़े फाडऩे आदि को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वहीं गंगापुरसिटी के गार्ड की ओर से आगरा में मारपीट को लेकर दी गई शिकायत को आगरा जीआरपी को भेज दिया गया है. मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.
-जगदीश प्रसाद मीना, एएसआई, जीआरपी थाना
पढ़ें ये खबरें भी
- संसद में और ताकतवर बनने जा रही बीजेपी….13 सीटों के साथ राज्यसभा में बहुमत के करीब, जानिए अब मंजिल कितनी दूर
- इंदौर में डॉक्टरों का कमाल: 6.3 किलो का विशाल ओवरी ट्यूमर निकाला, 3 घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी
- अंबेडकर अस्पताल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : डॉक्टरों ने 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, 40 से 60 वर्ष के लोगों में होता है यह ट्यूमर
- गया में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, घर के पास अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक, जांच जारी
- IPL 2026 Farewell Season: क्रिकेट के मैदान पर आखिरी बार दिखेगा इन 5 सूरमाओं का जलवा? फेयरवेल सीजन बनाने की तैयारी में टीमें!

