Rajasthan News: उदयपुर-गंगापुरसिटी. वंदे भारत ट्रेन की वर्किंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में जीआरपी थाना गंगापुरसिटी में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसमें पहली एफआईआर आगरा स्टाफ की ओर से गंगापुरसिटी स्टेशन पर स्टाफ के साथ मारपीट व सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर दर्ज कराई गई है.

वहीं दूसरी एफआईआर गंगापुरसिटी के गार्ड रामकेश मीना ने उसके साथ आगरा में मारपीट व कपड़े फाडऩे को लेकर कराई है. जीआरपी ने आगरा में हुई मारपीट के मामले में दी गई एफआईआर को आगरा जीआरपी को भेज दी है.
यह था मामला
वंदे भारत ट्रेन को गुरुवार को आगरा से गंगापुरसिटी लेकर आ रहे आगरा के रनिंग स्टाफ के साथ गंगापुरसिटी में अभद्रता व मारपीट कर दी गई. इसके बाद देर शाम आगरा के ईदगाह स्टेशन पर हल्टीघाटी ट्रेन में गंगापुरसिटी के गार्ड रामकेश मीना के साथ मारपीट व कपड़े फाडऩे का मामला सामने आया. ऐसे में दोनों पक्षों की ओर से जीआरपी थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं.
आगरा स्टाफ की ओर से गंगापुरसिटी में मारपीट व कपड़े फाडऩे आदि को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वहीं गंगापुरसिटी के गार्ड की ओर से आगरा में मारपीट को लेकर दी गई शिकायत को आगरा जीआरपी को भेज दिया गया है. मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.
-जगदीश प्रसाद मीना, एएसआई, जीआरपी थाना
पढ़ें ये खबरें भी
- चुनावी खर्च मामला: हाईकोर्ट ने व्यावसायिक न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार, EC की अपील खारिज
- Vans Electroengineerings IPO : GMP ने 2 दिन में लगाया डबल छलांग, 76% प्रीमियम; 208 रुपए की लिस्टिंग का अनुमान
- गोमटगिरी के 25 ट्रस्टियों का सामूहिक इस्तीफा! विकास की राह में ‘अड़चन’ हटाने का बड़ा फैसला, अब नए ट्रस्टियों के चयन की तैयारी
- नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर की नई उड़ानें, 1 अक्टूबर से कोलकाता-बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट
- नालंदा में हर्निया का ऑपरेशन बना बुजुर्ग के लिए काल, मौत के बाद अस्पताल पर गंभीर आरोप


