Rajasthan News: बीकानेर जिले से सेना और बीएसएफ के दो जवानों की आत्महत्या की खबर ने सबको झकझोर दिया है। बीते 18 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर इन जवानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक घटना बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में। यह घटनाएं राजस्थान में सुरक्षा बलों के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों की गंभीरता को दर्शाती हैं।

BSF जवान ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाई
बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में बीएसएफ के जवान बंशीलाल सारस्वत ने एक निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। 41 वर्षीय बंशीलाल लूणकरणसर तहसील के हमेरा गांव के निवासी थे और बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय में तैनात थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बंशीलाल को 15 साल की सेवा के बाद अपने गृहनगर के पास पोस्टिंग मिली थी। उनकी आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
आर्मी कैंप में महाराष्ट्र के जवान ने की खुदकुशी
दूसरी घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुई, जहां सेना के जवान संतोष पंवार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष महाराष्ट्र के निवासी थे और महाजन में पोस्टेड थे।
संतोष का शव महाजन सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया, जहां सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों को लेकर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
तीन दिनों में तीन आत्महत्याएं
इन घटनाओं से दो दिन पहले जोधपुर में सीआरपीएफ के एक जवान ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकार तीन दिनों में राजस्थान के अलग-अलग शहरों से तीन जवानों की आत्महत्या की खबरें सामने आई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

