Rajasthan News: राजस्थान में रेलवे की प्रीमियम सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रीभार में भारी कमी को देखते हुए उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा कैंट के बीच चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 14 और 15 फरवरी 2026 से बंद करने का निर्णय लिया है।

हालांकि दो रूटों पर वंदे भारत बंद होने से जयपुर और आगरा जाने वाले यात्रियों को झटका लगा है, लेकिन रेलवे ने रणनीतिक रूप से इसे उदयपुर-अहमदाबाद (असारवा) रूट पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस बदलाव से राजस्थान और गुजरात के बीच व्यापारिक और पर्यटन कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जहां यात्रियों की मांग तुलनात्मक रूप से अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 20981/82 (उदयपुर-आगरा कैंट) 15 फरवरी से और ट्रेन संख्या 20979/80 (उदयपुर-जयपुर) 14 फरवरी से पटरी पर नहीं दिखेगी। लंबे समय से इन ट्रेनों में सीटें खाली जा रही थीं, जबकि इसी रूट की अन्य साधारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी। इसी असंतुलन को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को अधिक मांग वाले रूट्स पर भेजने का फैसला किया है।
रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की मांग को देखते हुए उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जो उदयपुर से सुबह 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में असारवा से शाम 17.45 बजे चलकर रात 10 बजे उदयपुर लौटेगी। यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहरेगी।
जिन यात्रियों ने बंद होने वाली ट्रेनों में एडवांस बुकिंग करा ली है, उन्हें रिफंड प्रक्रिया या वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी रेलवे द्वारा एसएमएस के जरिए दी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी तेज! रंधावा-चन्नी की तस्वीर से सियासी हलचल, ‘एकता में शक्ति’ पोस्ट बनी चर्चा का विषय
- लंदन में गूंजा ‘PoK की आजादी’ का नारा, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर विरोध मार्च निकाला
- रायपुर नगर निगम में चरम पर भ्रष्टाचार : ठेकेदारों ने कहा – बिना कमीशन नहीं होता भुगतान, 100 करोड़ से ज्यादा बकाया, अधिकारी, जोन अध्यक्ष, पार्षद के रेट अलग-अलग
- राम मंदिर चंदा घोटाले पर सियासी घमासान, सांसद मनोज कुमार ने सरकार को घेरा
- दिग्विजय की अयोध्या यात्रा पर घमासान: ‘बाबरी के लिए रोने वाले अब चंदा वापस मांगने जा रहे हैं’- BJP विधायक का तंज
