Rajasthan News: ब्यावर शहर में विभिन्न ब्रांड के नकली घी एवं तेल बनाने का अवैध कारोबार परवान पर है। साकेतनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को भंडाफोड़ कर दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो गोदाम को सीज किया है। दोनों गोदामों पर बड़ी मात्रा में नकली घी एवं तेल के पीपे सहित उपकरण मिले हैं। पुलिस ने दोनों गोदामों को माल सहित सीज कर दिया है। नकली माल को भरकर सप्लाई के लिए भेजे जाने वाले दो वाहनों को भी माल सहित गोदाम में ही खड़ा करवाया है।

पुलिस की सूचना के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल भी मौके पर पहुंच गया है, जो अब माल की जांच कर रहा है। पुलिस को शहर में नकली घी एवं तेल का बड़े पैमाने पर कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद साकेतनगर थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह फौजदार ने सूचना को पुख्ता किया और आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम तैयार कर दोपहर में मौके पर दबिश दी।
थानाधिकारी फौजदार ने बताया कि उदयपुर रोड इलाके में गुरूकुल स्कूल के सामने की तरफ बने आवासीय परिसर में नकली घी एवं तेल का कारोबार किया जा रहा था। मौके पर बड़ी मात्रा में श्री श्यामरस, मधुसुदन, सरस, अमूल जैसी ब्रांडों के तैयार किए गए नकली घी के पीपे पड़े मिले। इसी प्रकार तेल मूंगफली एवं तिल्ली के तेल में कृष्णा गोल्ड, नंदलाल गोल्ड आदि ब्रांड के तैयार तेल के पीपे भी पड़े मिले है। गोदाम भी एक निर्माणाधीन मकान में संचालित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार मौके पर मिलावटी घी, तेल के अलावा पैकेजिंग मटेरियल भी काफी मिला है। जिसमें नामी कंपनियों के रैपर एवं खाली डिब्बे, केन, पीपे आदि शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध कारोबार में लग्जरी वाहनों का भी उपयोग हो रहा है। ताकि माल सप्लाई के दौरान किसी को कुछ पता नहीं चले। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के नेटवर्क को खंगाले में जुटी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- अमृतसर में नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 1.022 किलो हेरोइन बरामद
- पहले गाड़ी को मारी टक्कर, फिर आंखों में झोंकी मिर्ची… नरसिंहपुर में ज्वेलर्स से 35 लाख की लूट
- राजधानी में बदमाश बेखौफ: घर में अकेली 75 वर्षीय महिला को हथियार दिखाकर बनाया बंधक, 2 किलो चांदी और 30 हजार की लूट
- नवमी की रात दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे की मौत और बड़ा घायल
- ‘मैली यमुना’ कब बनेगी निर्मल? अमित शाह दिल्ली को देंगे ₹8,941 करोड़ की सौगात, रेखा सरकार ने ‘बर्थडे विद यमुना’ पहल शुरू की
