Rajasthan News: दौसा जिले के गढ़ (सिकंदरा) क्षेत्र में आज सोमवार की सुबह दो युवतियां एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं. जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से पारिवारिक जमीन विवाद के कारण परेशान थीं. सुनवाई न होने पर दोनों लड़कियां पानी क टंकी पर चढ़ गईं ठंड के कारण दोनों कंबल ओढ़कर टंकी पर बैठ गई, उन्होंने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक वे नीचे नहीं उतरेंगी.

घटना की जनकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे. राणौली चौकी प्रभारी छोटे लाल मीना और गुमानपुरा के पटवारी ने उनसे बात कर मामला सुलझाने की कोशिश की.
बाद में युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए मानपुर डीएसपी और सिकंदरा थाना अधिकारी ने कमान संभाली. उन्होंने करीब साढ़े पांच घंटे तक दोनों लड़कियों से बात की और उन्हें उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. प्रशासन के आश्वासन के बाद ही दोनों युवतियां पानी की टंकी से नीचे उतरीं.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
