Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में करौली-हिंडौन मार्ग पर स्थित पांचना पुल पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में समय सिंह को करौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बिरवास गांव के निवासी थे।
परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन मृतक सोनू सिंह के परिजन और गांव के लोग शव के साथ घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
प्रशासन ने संभाली स्थिति, परिजनों से की बातचीत
एसडीएम प्रेमराज मीना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, एक परिजन को सरकारी नौकरी मिले, आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज करौली के सरकारी अस्पताल में कराया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं, साफ रहेगा मौसम; सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक
- Bihar Today Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
