Rajasthan News: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की तीन योजनाओं के 1109 आवासीय प्लॉट के आवंटन के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। सफल आवेदकों की सूची व प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल प्राधिकरण की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (सवीना खेड़ा), उद्यम विहार (कलड़वास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (नोहरा) में विकसित योजनाओं के लिए यह ई-लॉटरी आयोजित की गई। प्राधिकरण को इन तीनों योजनाओं के लिए कुल 43,361 आवेदन मिले थे।

इनमें साउथ एक्सटेंशन के 550 भूखंडों के लिए 28,079, उद्दाम विहार के 311 भूखंडों के लिए 9,530 और नान्देश्वर एनक्लेव के 248 भूखंडों के लिए 5,752 आवेदन शामिल हैं। ई-लॉटरी बलीचा के दक्षिण विस्तार योजना में स्थित सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लॉटरी निकाली।
इस दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पूर्व विधायक वंदना मीणा और पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली मौजूद रहें। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि ई-लॉटरी कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गई है।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
