Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल कस्बे में मंगलवार सुबह एक मामूली पार्किंग विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला खुद को आग लगाने की धमकी देती दिख रही है। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सरकारी जमीन पर बनी दुकानों के सामने वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ। सोमवार को तनाव इतना बढ़ गया कि एक महिला ने केरोसिन डालकर माचिस जलाने की कोशिश की। पास की एक अन्य महिला ने तुरंत हस्तक्षेप कर माचिस छीन ली, जिससे स्थिति नियंत्रित हुई।
घटना की सूचना पर झाड़ोल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
