Rajasthan News: हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से सेहर व पर्यटन विभाग की ओर से 6 से 8 फरवरी तक आयोजित उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में इस वर्ष भारतीय संगीत के सबसे प्रतिष्ठित नामों के साथ 10 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।

तीन दिवसीय उत्सव में 20 बैंड और कलाकार शामिल होंगे, जो लोक और स्वदेशी परंपराओं से लेकर समकालीन, पॉप और ग्लोबल फ्यूजन तक की शैलियों की प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल में कलाकार कैलाश खेर लोकगीत और सूफी संगीत पेश करेंगे, वही अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, ताबा चाके, और अमृत रामनाथ झी प्रस्तुति देंगे। इन सोलो कलाकारों के साथ इंडियन ओशन बैंड, इंडियन फ्यूजन रॉक के पायनियर की प्रस्तुति होंगी।
फेस्टिवल में मांजी का घाट पर सुबह नौ बजे से परफॉर्मेंस मेडिटेटिव पर केंद्रित होंगे। इसके उपरान्त फतह सागर पाल पर दोपहर 3:30 बजे से रोमांटिक सेशन होंगे। शाम 6:00 बजे से फेस्टिवल गांधी ग्राउंड में हाई-एनर्जी, कंटेम्पररी परफॉर्मेंस के साथ समाप्त होगा। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि इस साल का एडिशन खास तौर पर रोमांचक है, जिसमें जाने-माने झारतीय कलाकार और अंतरराष्ट्रीय कलाकार एक साथ आ रहे हैं, जिनमें से कई भारत में पहली बार अपनी प्रस्तुति देगें।
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; दिल्ली के मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा
- UP में 80 घंटे की बारिश से हाहाकार, सीतापुर में 200 घर डूबे; 46 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Bihar Today Weather: बिहार में मौसम ने फिर ली करवट, 12 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
- MP Morning News: बैंकों की हड़ताल स्थगित, सीएम डॉ मोहन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षकों का धरना जारी
- जीवन-सूक्त: मन की प्रसन्नता, दूर रखती है विफलता- संदीप अखिल

