Rajasthan News: भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सभी वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इस फैसले का खास असर राजस्थान पर पड़ा है, जहां चार सीमावर्ती जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और जैसलमेर में करीब 20,000 पाकिस्तानी नागरिक लंबे समय से LTV (लॉन्ग टर्म वीज़ा) पर रह रहे हैं।

27 अप्रैल से रद्द होंगे सभी सामान्य वीजा
केंद्र ने स्पष्ट किया है कि 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानियों के सभी मौजूदा वीज़ा रद्द माने जाएंगे, सिवाय उन वीज़ाओं के जो अल्पसंख्यक समुदायों (हिंदू, सिख, ईसाई आदि) को दिए गए हैं। इन शरणार्थियों को राहत देते हुए भारत में रहने की अनुमति बनी रहेगी।
जैसलमेर में 7,200 पाक नागरिक
जैसलमेर में प्रशासन के अनुसार 6,000 से अधिक नागरिक LTV पर और 1,200 के करीब STV (शॉर्ट टर्म वीज़ा) पर रह रहे हैं। इन सभी को भारत छोड़ने का नोटिस दिया जा रहा है। वहीं, चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।
FRO की निगरानी में जागरूकता अभियान
FRO और अन्य एजेंसियां इन सभी नागरिकों को वीज़ा की स्थिति और वैकल्पिक उपायों की जानकारी दे रही हैं। विशेष रूप से उन हिंदू पाकिस्तानी परिवारों को राहत मिली है जो भारत में पुनर्वास की प्रक्रिया में हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
