Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामा ने खुद को ज्योतिष बताकर अपनी ही भांजी को पहले जन्म कुंडली में दोष बताया और रेप करता रहा।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पीड़िता को यह कहकर डराता था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके छोटे भाई की आकस्मिक मौत हो सकती है। आरोपी का दावा था कि लगातार 18 महीने तक संबंध बनाए रखने से कुंडली का दोष समाप्त हो जाएगा। इस डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना सहती रही।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी खुद ही अलग-अलग नामों से ज्योतिष बनकर पीड़िता को फोन करता था। तकनीकी जांच में पता चला कि वह एक ही मोबाइल फोन का उपयोग कर सिम और आवाज बदलकर कॉल करता था, ताकि पीड़िता को भ्रम में रखा जा सके।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 13 जनवरी 2026 को भवानी मंडी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
भवानी मंडी थाना पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंदौर, मध्यप्रदेश का निवासी है और पहचान छिपाने के लिए उसने नाम और पता भी बदल रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
- BJYM की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: MP के आशीष झाला को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भूना

