Rajasthan News: अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से यह काम लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद यह काम दोबारा शुरू होगा।

शुक्रवार (12 सितंबर) को अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव ने कंपनी बाग में शहरवासियों के साथ मॉर्निंग वॉक की और जनता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं सरस डेयरी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का हित सबसे अहम रहेगा।
भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत के कई शहर स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर आए हैं और अलवर ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इसी सिलसिले में शुक्रवार को यूआईटी अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी।
बता दें कि सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीमांकन में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सख्ती दिखाई थी। जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने राज्य सरकार से सवाल किया कि महज तीन दिन में पूरी फाइल कैसे क्लियर हो गई। कोर्ट ने यहां तक चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो मुख्य सचिव को तलब किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
