Rajasthan News: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह दुखद समाचार साझा किया।

ग्राम जमालपुर में हुआ अंतिम संस्कार
कदम सिंह का अंतिम संस्कार 15 मार्च की दोपहर 4 बजे उनके पैतृक गांव जमालपुर, जिला गुड़गांव (हरियाणा) में संपन्न हुआ। इस खबर के बाद मंत्री समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व रेलवे अधीक्षक रहे थे कदम सिंह
कदम सिंह रेलवे विभाग में अधीक्षक पद पर अजमेर में कार्यरत थे। उनके निधन से अजमेर व अलवर में भी शोक की लहर दौड़ गई, क्योंकि परिवार के कई सदस्य अजमेर में रहते हैं और मंत्री के समर्थकों की संख्या अलवर में भी बड़ी है।
CM भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिताजी कदम सिंह जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल के समय में परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें
गुरुग्राम अस्पताल में हुआ निधन
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कदम सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त
- Today’s Top News : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, मरीज की जान से खिलवाड़, एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत; SDM समेत चार साथियों पर FIR, कट्टे की नोक पर महिला से दिनदहाड़े लूट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप
- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी पहुंचे रायपुर, धर्मांतरण पर बोले- सनातनियों को अपने धर्म में रहते हुए करना चाहिए काम

