Rajasthan News: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह दुखद समाचार साझा किया।

ग्राम जमालपुर में हुआ अंतिम संस्कार
कदम सिंह का अंतिम संस्कार 15 मार्च की दोपहर 4 बजे उनके पैतृक गांव जमालपुर, जिला गुड़गांव (हरियाणा) में संपन्न हुआ। इस खबर के बाद मंत्री समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व रेलवे अधीक्षक रहे थे कदम सिंह
कदम सिंह रेलवे विभाग में अधीक्षक पद पर अजमेर में कार्यरत थे। उनके निधन से अजमेर व अलवर में भी शोक की लहर दौड़ गई, क्योंकि परिवार के कई सदस्य अजमेर में रहते हैं और मंत्री के समर्थकों की संख्या अलवर में भी बड़ी है।
CM भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिताजी कदम सिंह जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल के समय में परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें
गुरुग्राम अस्पताल में हुआ निधन
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कदम सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
