Rajasthan News: विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कोरोना वैक्सीन और इससे हार्ट अटैक के मामलें बढ़ने के मामले को लेकर हंगामा हुआ। दरअसल कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के बयान पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। जिसके बाद सदन में काफी देर तक हंगामा और नोकझोंक होती रही। चर्चा के दौरान मेहर ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद देश-प्रदेश में हार्ट अटैक के केस बढ़े हैं। कोवीशील्ड वैक्सीन लेने वालों को हार्ट अटैक हो रहे हैं। इस विषय पर वैज्ञानिक रिसर्च कराई जानी चाहिए।

बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पूछा कि उन्हें कौन सी वैक्सीन लगी थी। इस पर मेहर ने कहा कि उन्हें सरकार ने वैक्सीन लगाई थी, कौन सी थी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हो सकता है इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चुनावी चंदा लेने के लिए नकली वैक्सीन लगा दी गई हो। इसपर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित कई बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई।
संदीप शर्मा की टिप्पणी पर विपक्ष का विरोध, नोंक-झोंक हुई
अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने पूर्व सीएम का नाम लिए बिना टिप्पणी कर दी। इस पर भी हंगामा हुआ और विपक्ष नाराज हो गया। संदीप शर्मा ने कहा हमने कभी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी की हो तो बताओ। लेकिन इन्होंने सीएम पर टिप्पणी की। तब के सीएम की भाषा कसम खाकर बता देना समझ जाते हो क्या। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा वो सदस्य सदन में मौजूद नहीं है। उनके बारे में जो कहा गया है, उसे सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी और हंगामे के हालात बन गए।
एसएमएस में चाय-पानी के बिना इलाज नहीं होताः हाकम अली
कांग्रेस के विधायक हाकम अली ने कहा कि एसएमएस अस्पताल में बिना चाय पानी का देने के बगैर मरीज का इलाज नहीं होता। उन्होंने खुद की आपबीती भी सुनाई। कहा कि पैसे वाला कोई एसएमएस नहीं जाएगा, वो तो सब प्राइवेट में जाएंगे। सब ने इंश्योरेंस ले रखा है। गरीब आदमी एसएमएस जाता है, उसे वहां कोई देखने वाला नहीं है। एसएमएस की व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। इस पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा

