Rajasthan News: क्रिसमस के दिन नागौर शहर में उस समय हंगामा मच गया, जब शीतला माता मंदिर के सामने स्थित एक निजी स्कूल में कुछ युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि डंडों से लैस होकर आए युवकों ने स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार से आए तीन युवकों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, सेंट जेवियर्स स्कूल में छोटे बच्चों के लिए क्रिसमस डे का कार्यक्रम चल रहा था। स्कूल को क्रिसमस थीम पर सजाया गया था और बच्चे सांता क्लॉज के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ युवक जबरन स्कूल परिसर में घुस गए। उन्होंने कहा कि वे सांता को नहीं देखना चाहते और ये कहते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
घटना के वक्त मौजूद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गए। कई बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। स्कूल संचालक शैताना राम चांगल ने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कर्मचारियों को धमकाया। उनका कहना है कि कार्यक्रम केवल छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए था, लेकिन इस घटना से बच्चों में भय का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
