Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित 154 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल कर गुटबाजी खत्म करने का बड़ा संदेश दिया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी इस सूची में 90 कार्यसमिति सदस्य और 52 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। पार्टी ने उदयपुर जैसे जिलों में चल रही आंतरिक खींचतान को खत्म करने के लिए रणधीर सिंह भींडर और अर्जुन मीणा जैसे दिग्गजों को वापस लाकर वसुंधरा राजे खेमे को भी साधने की कोशिश की है। वहीं, प्रमोद सामर और अतुल चंडालिया को शामिल कर दूसरे खेमे को भी संतुष्ट किया गया है।
विशेष बात यह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भी तवज्जो दी गई है। गहलोत सरकार में मंत्री रहे लालचंद कटारिया को विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को कार्यसमिति में जगह दी गई है। विवादों में रहे धौलपुर के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को भी सदस्य बनाया गया है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल और भगीरथ चौधरी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्षों में सतीश पूनियां, सीपी जोशी, अशोक परनामी और अरुण चतुर्वेदी को भी टीम में रखा गया है। महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए कार्यसमिति में 20 महिला नेताओं को स्थान मिला है।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!


