Rajasthan News: राजस्थान के बहरोड़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यूनिक स्कूल की बस को सड़क पर खड़े बच्चे धक्का मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। यूजर्स स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक ही दिन में स्कूल बस के दो हादसे हुए थे। अब ताजा वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग और अभिभावक खुलकर विरोध कर रहे हैं।
लगातार घटनाएं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले भी एक स्कूल बस फिसलकर खेत में जा गिरी थी। तब बच्चों को ग्रामीणों और राहगीरों ने बाहर निकाला था। इसके बावजूद प्रशासन और शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी की वजह से स्कूल संचालक नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। ना वाहन की जांच हो रही है, ना ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतज़ाम।
अभिभावकों में भारी नाराज़गी, कार्रवाई की मांग
अभिभावकों ने पहले भी शिकायत की थी कि स्कूल बसों की तकनीकी जांच होनी चाहिए और खराब बसों को तुरंत बंद किया जाए। लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। अब दो टूक मांग की जा रही है कि:
- स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई हो।
- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
पढ़ें ये खबरें
- मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या: पेट और छाती में गुप्ती से किए कई वार; इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
- CG Morning News : CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का छठवां दिन… महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट करेंगी पेश… अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक
- MCD का बड़ा कदम: नियमों में ढील की तैयारी, जेल के प्रावधान खत्म करने पर विचार
- रामनवमी का झंडा उखाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त चेतावनी
- रफ्तार का कहर: देर रात कार- बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर
