Rajasthan News: राजस्थान के बहरोड़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यूनिक स्कूल की बस को सड़क पर खड़े बच्चे धक्का मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। यूजर्स स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक ही दिन में स्कूल बस के दो हादसे हुए थे। अब ताजा वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग और अभिभावक खुलकर विरोध कर रहे हैं।
लगातार घटनाएं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले भी एक स्कूल बस फिसलकर खेत में जा गिरी थी। तब बच्चों को ग्रामीणों और राहगीरों ने बाहर निकाला था। इसके बावजूद प्रशासन और शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी की वजह से स्कूल संचालक नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। ना वाहन की जांच हो रही है, ना ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतज़ाम।
अभिभावकों में भारी नाराज़गी, कार्रवाई की मांग
अभिभावकों ने पहले भी शिकायत की थी कि स्कूल बसों की तकनीकी जांच होनी चाहिए और खराब बसों को तुरंत बंद किया जाए। लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। अब दो टूक मांग की जा रही है कि:
- स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई हो।
- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
