Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के उमरच गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पहले गांव में घुमाया और फिर चौराहे पर पेड़ से उल्टा लटकाकर जमकर पीटा. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई.
सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह ने मीडिया को बताया कि युवक की पहचान ठिकरिया कला गांव निवासी हंसराज चौधरी के रूप में हुई. जब उसकी जांच की गई, तो पता चला कि वह तालेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में मोस्ट वांटेड है.

चोरी के मामलों से आक्रोशित ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि युवक खेतों से महंगी बिजली केबल चुराने की फिराक में था. चोरी की घटनाओं से किसान पहले से परेशान थे, क्योंकि खेतों में बिजली की केबल और मोटर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं. ऐसे में जब चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
दरअसल रविवार सुबह ग्रामीणों ने हंसराज को खेत में चोरी करते हुए पकड़ा. वह पास के खेत की झोंपड़ी में नशे की हालत में सो रहा था. जब ग्रामीणों ने उसका बैग चेक किया, तो उसमें खेतों से चुराई गई केबल मिली. इसके बाद उसे गांव में लाया गया, जहां पेड़ से लटकाकर पूछताछ और पिटाई की गई.
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस जांच में पता चला कि हंसराज ने उमरच और आसपास के गांवों में कई खेतों से बिजली केबल चुराई थी.
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
