Rajasthan News: अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। इससे पहले उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, शिकायत के बावजूद खतरा बना हुआ है।

अब विष्णु गुप्ता ने अदालत में सुनवाई के दौरान सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। उन्होंने जिला जज मनमोहन चंदेल को पत्र सौंपकर चेंबर में अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और केवल संबंधित पक्षकारों व अधिवक्ताओं को ही उपस्थित रहने की अनुमति देने की मांग की है।
24 जनवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
विष्णु गुप्ता ने दावा किया है कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के स्थान पर संकट मोचन महादेव मंदिर मौजूद था। यह मामला अजमेर न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम, मनमोहन चंदेल की अदालत में चल रहा है। मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी 2025 को निर्धारित है।
पिछली सुनवाई में भी जुटी थी भारी भीड़
20 दिसंबर 2024 को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में भारी भीड़ देखी गई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी हुई। विष्णु गुप्ता ने कहा कि ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि अगली सुनवाई में केवल संबंधित पक्षों को ही न्यायालय कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाए ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और कोई अप्रिय घटना न हो।
पढ़ें ये खबरें
- जबलपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से लूट: बाइक सवार बदमाश उड़ा ले गए मोबाइल; CCTV फुटेज आया सामने
- बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 110 डॉलर के पार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल
- एमपी में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलानः 12 नवंबर को होगी वोटिंग और मतगणना
- दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता: नस्लीय टिप्पणी की और बनाया मजाक, आमिर शौकीन के खिलाफ FIR दर्ज, रिजिजू बोले- कड़ा एक्शन होगा
