Rajasthan News: राजस्थान में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, 4 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

किसानों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में रखी फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखने का सुझाव दिया गया है ताकि उन्हें बारिश से बचाया जा सके। आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। चूरू और नागौर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
जयपुर और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट
जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में आकाशीय बिजली, तेज़ आंधी (40-50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जोधपुर और जयपुर में 2 अप्रैल को बादलों की आवाजाही बनी रही। 2 अप्रैल को अजमेर में अधिकतम तापमान 36.5°C, अलवर में 38.0°C और जयपुर में 36.9°C दर्ज किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
- NH-44 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और युवक की मौके पर मौत
- पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा: CM हिमंता सरमा की पत्नी के 3 पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप
- पंजाब में मौसम ने बदली करवट: कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
- Kavach Stocks News : रेलवे से 1,364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ये शेयर करा सकते हैं आपकी कमाई !
