Rajasthan News: राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में दोपहर के समय मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 13 मई से पश्चिमी राजस्थान और 14 मई से पूर्वी राजस्थान में बारिश और आंधी की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 15 मई से तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव का नया दौर शुरू होने की आशंका है।
बीते रविवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें भीलवाड़ा के सहाड़ा में सबसे अधिक 16 मिमी वर्षा हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। इसके अलावा, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान भी बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

