Rajasthan News: आज राजस्थान में सड़क हादसों का दिन भारी रहा. सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक खबरें सामने आईं. अलवर और राजसमंद में हुए दो बड़े हादसों ने लोगों को हिला दिया.

अलवर: कंटेनर और ट्रेवलर बस में भिड़ंत
अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डेरा हाईवे के चैनल नंबर 140 के पास एक कंटेनर और ट्रेवलर बस आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बस में सवार करीब 15–16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, घायलों को नजदीकी पिनान अस्पताल पहुंचाया गया और काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया गया.
राजसमंद: जस्सा खेड़ा ब्रिज पर लापरवाही का नतीजा
इधर, राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में जस्सा खेड़ा ब्रिज पर एक और बड़ा हादसा हुआ. करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, ब्रिज पर पिछले 15 दिन से मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन किसी तरह का चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. नतीजतन, एक ट्रेलर गलत साइड से आया और सामने से आ रही दो गाड़ियों से टकरा गया. हादसे में पुष्कर से नाथद्वारा जा रही एक ट्रेवल्स बस भी चपेट में आ गई.
भीम पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर व्यवस्था संभाली. चौकी इंचार्ज उमेश फौजदार ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
