Rajasthan News: 10 जनवरी से 21 फरवरी तक जयपुर से प्रयागराज के लिए वन-वे वीकली स्पेशल फ्लाइट शुरू की जा रही है. जानकारी के अनुसार जयपुर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट चलेगी. हालांकि फ्लाइट वन-वे ऑपरेट होगी यानी वापसी में प्रयागराज से जयपुर की डायरेक्ट फ्लाइट संचालित नहीं होगी. ऐसे में यात्रियों को प्रयागराज से दिल्ली होकर जयपुर आना होगा.

फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट संख्या: 9आई-322
डिपार्चर टाइम: जयपुर से शाम 6:05 बजे
अराइवल टाइम: प्रयागराज में शाम 7:55 बजे
समय अवधि: 1 घंटा 50 मिनट
किस दिन चलेगी: हर शुक्रवार
कब से कब तक: 10 जनवरी से 21 फरवरी
वापसी की फ्लाइट नहीं
यह फ्लाइट केवल वन-वे ऑपरेशन के तहत संचालित होगी. यानी प्रयागराज से जयपुर के लिए कोई सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं होगी. यात्रियों को वापसी के लिए प्रयागराज से दिल्ली होते हुए जयपुर आना होगा.
महाकुंभ के लिए विशेष व्यवस्था
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे और विमानन क्षेत्र में कई विशेष तैयारियां की जा रही हैं. रेलवे ने भी छोटी दूरी के लिए मेमू ट्रेन चलाने और प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का समय बचाने के लिए दो तरफ इंजन लगाने की योजना बनाई है.
पढ़ें ये खबरें
- आपने देखा अयोध्या का यह अलौकिक रूप? 30 लाख दीयों के महा-रिकॉर्ड से चमकी रामनगरी, दिखा त्रेतायुग जैसा भव्य नज़ारा
- आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो मासूमों को झुंड ने घेरा, बुरी तरह नोचा; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
- दीपावली की भीड़ के बीच बड़ी उठाईगिरी: ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना लेकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार
- अयोध्या की सरयू की तर्ज पर नर्मदा किनारे बनेगा ‘नर्मदा पथ’! 51 हजार दीपों से जगमगाया गौरीघाट
