Rajasthan News: राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारंभ होगा, जो 30 जून तक जारी रहेगा। गेहूं खरीद कार्य के लिए राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

किसानों से गेहूं खरीद कार्य भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस वर्ष से समर्थन मूल्य राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूं) विक्रय के लिए 25 जून तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से भी किया जाएगा। भारत सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
जन आधार कार्ड अनिवार्य
पंजीयन के लिए किसान के पास जन आधार कार्ड अनिवार्य है। किसान को विक्रय की गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए किसान जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहता है उसे अपने जन आधार में जुड़वा लेना चाहिए। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर सम्पर्क कर सकते हैं। किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारी एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर समय-समय पर दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- India vs West Indies T20: रांची में मैच को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, दोपहर 3 बजे से होगी दर्शकों की एंट्री
- फिल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंचकर किए बाबा के दर्शन, प्रार्थना कर वैदिक मंत्रों का किया जाप
- अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी की कार्रवाई में महिला गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला
- पहली LNG-संचालित ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: 2030 तक शून्य होगी रेलवे में डीजल की खपत
- PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 ? 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट

