Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 12 राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ही संविधान ने चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था का प्रावधान किया है। फिलहाल मतदाता सूची का पुनरीक्षण उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने याद दिलाया कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और हार की वजह यही बताई थी।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस अपनी ही बातों से बार-बार पलटती है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर शुरू हुआ तो कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर कहने लगी कि चुनाव के समय ऐसा अभियान क्यों चलाया जा रहा है। अब जबकि राजस्थान सहित 12 राज्यों में जहां फिलहाल कोई चुनाव नहीं है यही प्रक्रिया चल रही है, कांग्रेस फिर सवाल उठा रही है कि चुनाव नहीं हैं तो यह क्यों हो रहा है। शेखावत के मुताबिक, कांग्रेस को तय करना चाहिए कि उसका रुख आखिर है क्या।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहले यह दावा किया था कि एक व्यक्ति का नाम कई जगह मतदाता सूची में दर्ज है और इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक की गई थी। अब जब इन्हीं त्रुटियों को सुधारने का काम चल रहा है तो वही पार्टी सबसे ज्यादा विरोध कर रही है। शेखावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन ईवीएम के जरिए हुए निष्पक्ष चुनावों और 2014 के बाद विकास आधारित राजनीति के चलते जनता लगातार उसे हाशिए पर रख रही है। उनकी नजर में बिहार का हालिया चुनाव इसका ताजा उदाहरण है।
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे गए सवाल पर शेखावत ने साफ कहा कि यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अधिकार क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर अब तक उनके साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। शेखावत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है और मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री अपनी सुविधा के अनुसार करेंगे।
पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने बताया कि एसआईआर का काम पूरा होने के तुरंत बाद दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी है।
पढ़ें ये खबरें
- जिस दूल्हे को शराबी कहकर लौटाई थी बारात, अब उसी युवक से मंदिर में रचाई शादी, आईकॉन मुस्कान की कहानी ने सबको चौंकाया
- बेटे ने लात मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, फिर सड़क पर घसीटकर पुल के पास फेंकी लाश, कातिल बेटा गिरफ्तार
- 12 जुलाई को यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, CM करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत
- MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में सेंध: अचानक काफिले के सामने आए ग्रामीण, पुलिस महकमे में हड़कंप
- CG News : कपड़ा सुखाने को लेकर हुआ विवाद, अगले दिन रिटायर्ड SECL कर्मचारी की मिली लाश
