Rajasthan News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, माहेश्वरी समाज वह समाज है जिसने इस देश को हमेशा देने का काम किया है। यह समाज आभूषण पहने हुए व्यक्तित्व की तरह देश को चमकाने का कार्य करता रहा है। जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी महाकुंभ समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया तथा वीरभूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शमां और सूर्यनगरी जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिवादन किया।

अमित शाह ने कहा, महाकुंभ में उपस्थित होकर उन्हें गवं और हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, माहेश्वरी समाज ने देश के ऊंचे पदों पर पहुंचने के बाद भी अपने मूल से जुड़ाव बनाए रखा है। इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मुगलों से संघर्ष के समय राजे-महाराजाओं के खजाने भरने का कार्य इस समाज ने किया। महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी इस समाज का योगदान रहा, भले ही उसका पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध ना हो।
गृह मंत्री ने कहा, आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के हर प्रयास में माहेश्वरी समाज पीछे नहीं रहा और उसने स्वयं को एक प्रगतिशील समाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने गुजरात की प्रसिद्ध कहावत दोहराते हुए कहा, जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी। उन्होंने कहा, यदि हर समाज आत्मनिर्भर बन जाए तो पूरा देश आत्मनिर्भर बन जाएगा।
माहेश्वरी समाज के 135 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार की ओर से जारी डाक टिकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, अपना घर जैसी परिकल्पनाएं इस समाज के डीएनए को दशार्ती हैं, जो सेवा और समर्पण की भावना से भरा है।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
