Rajasthan News: अजमेर जिले के कायड़ गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। रावलाल, उनकी पत्नी कांता देवी और 11 साल का बेटा मयंक कार से गगवाना गांव की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 89 पर बीकानेर रोड के पास ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे बने पांच साल हो चुके हैं, लेकिन शिवजी चौराहे से विश्रामस्थली तक सर्विस रोड आज तक नहीं बनी। पुलिया भी आधी-अधूरी पड़ी है, और यही लापरवाही लगातार हादसों की वजह बन रही है। सरपंच प्रतिनिधि शिवराज गुर्जर का कहना है कि ग्रामीण बार-बार सर्विस लेन और पुलिया की मांग कर चुके हैं, लेकिन NHAI और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।
लोगों का दावा है कि हाईवे 89 बनने के बाद से 50 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। हादसों में सिर्फ लोग ही नहीं, कई मवेशी भी मारे गए हैं। उनकी नजर में यह मार्ग अब मौत का हाईवे बन चुका है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सर्विस रोड का निर्माण, अधूरी पुलिया को पूरा करना, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करना और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
