Rajasthan News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में 29 जून को डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद गुर्जर समाज में लगातार आक्रोश बना हुआ है। जगन के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन बाड़ी से बसपा विधायक जसवंत सिंह गुर्जर की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया गया। अब विधायक ने वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।

जसवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि पिछले 15 दिनों से उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार थीं और जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्हें जेल में जगन गुर्जर की हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार इसकी जांच कर रही है।
विधायक ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोग इस मामले में दखल देकर समाज को भड़काने और लाश पर राजनीत करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने उन्हें बरसाती मेढ़क बताते हुए कहा कि समाज के हितैषी होने का दिखावा करने वाले लोग मुश्किल समय में साथ नहीं आते।
उन्होंने कहा कि यदि जगन गुर्जर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और आंदोलन किया जाएगा। उनके मुताबिक, दोषियों को सजा दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
जसवंत सिंह गुर्जर ने दावा किया कि इस मामले में न्याय दिलाने के लिए वे स्वयं लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे के दम पर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि समाज के लोग जानते हैं कि कठिन समय में कौन उनके साथ खड़ा रहता है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 103 रन का लक्ष्य, निकी प्रसाद ने झटके 2 विकेट
- समता रास गरबा उत्सव 2026: नौ दिनों तक भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम, नवमी पर 250 से ज्यादा प्रतिभागियों को दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार…
- सामूहिक आत्महत्या या फिर कुछ और… रेलवे ट्रैक पर मिली पटवारी की लाश: सिर धड़ से अलग, कार में मिला बच्चों का शव
- मुजफ्फरपुर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ वांटेड गिरफ्तार, तीन गंभीर मामलों में थी तलाश
- ये क्या तमाशा है… ट्रामा सेंटर में ग्रीन कार्पेट लगाने पर भड़के मंत्री सिंधिया, घायल श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे अस्पताल
