श्रीगंगानगर। करीब साढ़े पांच साल पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। पति की हत्या कर शव को घर में बनी पानी की डिग्गी में फेंकने के मामले में अदालत ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर पांच–पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मामले की सुनवाई कर रहे अपर सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी सतविंदर कौर और उसके प्रेमी राजविंदर सिंह उर्फ बब्बू को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह मामला श्रीगंगानगर के रावलामंडी थाना क्षेत्र के सखी गांव का है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार मृतक गुरमीत सिंह सखी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और निजी नौकरी कर घर चलाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी सतविंदर कौर के गांव के ही रहने वाले राजविंदर सिंह से अवैध संबंध बन गए थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया गया कि 20 अक्टूबर 2020 को इसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि सतविंदर कौर ने अपने प्रेमी राजविंदर सिंह के साथ मिलकर गुरमीत सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को घर में बनी पानी की डिग्गी में फेंक दिया।
बच्चों ने खोला हत्या का राज
घटना के समय मृतक की 10 वर्षीय बेटी खुशप्रीत कौर और 7 वर्षीय बेटा दिलजीत सिंह घर पर ही मौजूद थे और उन्होंने पूरी घटना देख ली थी। जब गुरमीत सिंह अचानक घर से गायब हो गया तो उसके भाई बलजीत सिंह को संदेह हुआ।
परिवार द्वारा पूछताछ करने पर पत्नी ने यह कहकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की कि गुरमीत सिंह डिग्गी में गिरकर डूब गया। संदेह बढ़ने पर रावलामंडी पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फेफड़ों में पानी नहीं मिलने से साफ हो गया कि मौत डूबने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने सतविंदर कौर और राजविंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृतक के दोनों बच्चों ने अदालत में चश्मदीद गवाही दी, जिसे अदालत ने अहम साक्ष्य मानते हुए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी 35 साल बाद पहुंची अपने गांव, जहां बीता था बचपन, कहा- नक्सल का अंधेरा छंट रहा, विकास का होने वाला है सूर्योदय…
- CG News : बर्न वार्ड में युवती ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप
- बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंदर आने वाले 47 मंदिरों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री होगी बैन, सीएम धामी बोले- अध्ययन करने के बाद लेंगे फैसला
- ICC T20I Rankings : दोस्त ही छीनेगा अभिषेक शर्मा की कुर्सी ? छक्कों की बारिश करके नंबर 2 पर पहुंचा, सिर्फ 4 कदम का बचा फासला
- एक लाख रुपए और सोने की चैन के लिए ले ली जान… मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

