Rajasthan News: बेटे की मौत के बाद एक मां ने पुलिस में ये रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे को उसकी बहू ने पानी में जहर घोलकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जांच ये बात सामने आई है कि उक्त महिला का अफेयर पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चल रहा था. ये पूरा मामला कालवाड़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कालवाड़ थाने में एक महिला ने अपनी बहू और उसके कथित प्रेमी पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. थानाधिकारी रतन सिंह ने मीडिया को बताया कि मां वैष्णो कॉलोनी निवासी ललिता देवी ने अपने बेटे प्रकाश (27) की मौत को लेकर इस्तगासे के जरिए शिकायत दी है.
ललिता ने आरोप लगाया कि, वर्ष 2017 में हुई शादी के कुछ समय बाद ही बहू प्रकाश को लेकर परिवार से अलग निवास रोड पर किराए पर रहने लगी बहू का राकेश नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध थे. प्रकाश ने कई बार बताया था कि, वह इसका विरोध करता तो वे दोनों मारपीट करते और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे.
मां का आरोप है कि 1 अगस्त 2023 को प्रकाश पत्नी वे साथ घर आया था. बहु ने प्रकाश को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बहू और उसवे कथित प्रेमी के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें
- बालाघाट में आवारा कुत्तों का आतंक, पतंग उठाने गए बच्चे पर किया हमला, दहशत में लोग
- सुभासपा की बैठक, पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, यूपी चुनाव में भी झोंकेंगे ताकत
- Amit Shah Birthday Special: बीजेपी के ‘चाणक्य’ का आज 62वां जन्मदिन, जानें सरदार पटेल की बेटी के लिए पोस्टर लगाने से गृह मंत्री बनने तक का सफर
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सहायक कार्यपालक इंजीनियर के 7 ठिकानों पर छापेमारी
- मारुति सुजुकी अर्टिगा के शौकीनों को झटका, कंपनी ने इन दो वेरिएंट्स की बढ़ा दी कीमतें
