Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को करौली जिले की एक जमीन को लेकर तीखा विवाद देखने को मिला। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि जिला मुख्यालय पर श्मशान और कब्रिस्तान के लिए आरक्षित भूमि को बीजेपी कार्यालय के लिए देने की तैयारी की जा रही है।

विधायक घनश्याम मेहर ने सदन में नगर परिषद द्वारा जारी एक विज्ञापन की कॉपी लहराई। उनका कहना था कि विज्ञापन के अनुसार संबंधित जमीन मास्टर प्लान में श्मशान और कब्रिस्तान के उपयोग के लिए चिन्हित है। इसके बावजूद भूमि उपयोग बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेहर ने सवाल उठाया कि मास्टर प्लान को नजरअंदाज कर इस जमीन का उपयोग कैसे बदला जा सकता है।
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मेहर ने कहा कि लगभग तीन बीघा की इस जमीन को बीजेपी कार्यालय के लिए आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि श्मशान और कब्रिस्तान जैसी जमीनों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर कोई पार्टी वहीं अपना कार्यालय बनाना चाहती है, तो यह उनकी सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस विधायक के अनुसार नगर परिषद ने इस जमीन के लिए आपत्तियां मांगी हैं, जिसमें इसे संस्थानिक आवंटन बताते हुए प्रस्तावित उपयोग बीजेपी कार्यालय बताया गया है। मेहर ने सरकार से इस पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि जनभावनाओं और मास्टर प्लान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला

