Rajasthan News: देशभर में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के राजसमंद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवक सचिन की रेस्टोरेंट में बिल देखते ही अचानक मौत हो गई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल काउंटर पर अचानक गिरा युवक (देंखे Video)
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन राजसमंद नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 1 मार्च को वह टीवीएस चौराहे स्थित केलवा रेस्टोरेंट में खाना खाने गया। जब वह बिलिंग काउंटर पर पहुंचा, तो पहले वह सामान्य था, लेकिन जैसे ही उसे खाने का बिल थमाया गया और उसने पर्स से पैसे निकालने की कोशिश की, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
रेस्टोरेंट स्टाफ और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई।
परिवार में शोक की लहर
मृतक सचिन के पिता सुरेश चंद्र राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है।
पढ़ें ये खबरें
- NHAI का बड़ा फैसला, टोल टैक्स में 10% तक इजाफा
- मुंगेली में ‘गैस संकट’ का सच क्या है? स्टॉक पूरा, फिर भी हड़कंप क्यों!
- बिहार कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जल्द होगी जारी, राजेश राम बोले- छूटे हुए वर्गों को मिलेगा पूरा हक
- इंदौर की ‘सपना’ ने बढ़ाया देश का मान: पैरा ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली बनी पहली खिलाड़ी, पोलियो को मात देकर जीता चौथा स्वर्ण पदक
- बलांगीर के जंगल में लापता बुजुर्ग महिला का कंकाल बरामद, महुआ बीनने गई थी
