Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य की कर चोरी और राजस्व लीकेज के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने से प्रदेश की राजस्व आय में 12.5% की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए राजस्व संग्रहण को और मजबूत करना अनिवार्य है। इसके लिए टैक्स कम्प्लायंस बढ़ाने, कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने और राजस्व लीकेज रोकने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

GST चोरी रोकने के लिए सख्ती
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर GST चोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने अवैध शराब और नकली शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने और मुखबिरों को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी जोर दिया।
अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक
खनन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, डीएलसी दरों में सुधार और नियमित नीलामी से 24% अधिक राजस्व अर्जित हुआ। मुख्यमंत्री ने अवैध खनन को रोकने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IT नवाचारों से परिवहन विभाग की आय में 13% वृद्धि
परिवहन विभाग ने बताया कि IT आधारित नवाचारों से राजस्व में 13% की बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री ने नई बस परमिट प्रणाली लागू करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पीएम ई-बस सेवा को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।
14,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि
मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने बताया कि इस साल राज्य की राजस्व आय पिछले वर्ष की तुलना में 14,000 करोड़ रुपये अधिक हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4,800 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा तीन गुना बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’
